रायबरेली- पांचवीं पुण्यतिथि पर स्व. कौशलेन्द्र प्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर विपिन राजपूत

पांचवीं पुण्यतिथि पर स्व. कौशलेन्द्र प्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि,

500 महिलाओं को वितरित की गई साड़ियां

रायबरेली। हरचंदपुर विकासखंड के ग्राम पूरे मुन्ना सिंह (बरगदहा) में मंगलवार को स्वर्गीय कौशलेन्द्र प्रताप सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुई।
पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सेवा की भावना के तहत क्षेत्र की करीब 500 महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर स्वर्गीय कौशलेन्द्र प्रताप सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के आयोजन में उनके परिजनों एवं सुपुत्रों अशोक सिंह (कल्लू सिंह), करन सिंह, अर्जुन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, विनय सिंह, अमित सिंह तथा विनीत कमलापति सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर परिजनों ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संतोष सिंह, के.के. सिंह, विनय, अभय, राहुल, आकाश, अमित, बीनू सिंह, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र एवं अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण

Fri Aug 7 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम ने निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र एवं अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के दिए गये निर्देश रायबरेली, 06 अगस्त 2026जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड जगतपुर के ग्राम धूता स्थित निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण […]

You May Like

Breaking News

advertisement