लिटिल एंजेल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर नहीं हुआ ध्वजारोहणराष्ट्रीय बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में ध्वजारोहण न करने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की मांग की है।
सी बी गंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर में स्थित लिटिल एंजेल स्कूल के प्रबंधक के विरुद्ध थाने में तहरीर देते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने बताया कि बीते दिवस गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय में ना तो ध्वजारोहण किया गया । तथा न ही कोई समारोह आयोजित किया गया बल्कि इसके विपरीत विद्यालय में ताला लगाकर प्रबंधक अरशद खान व प्रधानाचार्या जोया खान अपने घर पर आराम करते रहे। जबकि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं विद्यालय में ताला लगा देखकर वापस लौट गए। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने कहा कि ध्वजारोहण न करने से हमारी भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही करते हुए विद्यालय की मान्यता निरस्त की जाए। अगर 48 घंटे के अंदर विद्यालय पर कार्रवाई नहीं होती है तो राष्ट्रीय बजरंग दल व अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोस्ट 10 कुंवरपुर की माह जनवरी 026 की मासिक बैठक हुई संपन्न

Thu Jan 29 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पोस्ट 10 कुंवरपुर की माह जनवरी 2026 की मासिक बैठक बुधवार को सेक्टर वार्डन पंकज कुमार के सौजन्य से मौर्य सदन, मलूकपुर के पास स्थित प्रीति सक्सेना के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि दिनेश यादव (DW) तथा विशिष्ठ अतिथि […]

You May Like

advertisement