लिटिल कैंपस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘हरियाली तीज’ पर्व

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 अगस्त : लिटिल कैंपस इंटरनेशनल स्कूल में ‘हरियाली तीज’ का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय का प्रांगण उत्सव के रंगों में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक वेशभूषा के साथ हुई। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। तीज के इस उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़- चढ़कर भाग लिया। अध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं के हाथों में सुंदर मेहंदी रचाई गई, जो उत्सव की पारंपरिक शोभा को बढ़ा रही थी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शानदार सोलो और ग्रुप डांस प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तीज की परंपरा को जीवित रखते हुए बच्चों ने झूलों का भी जमकर आनंद लिया।
स्कूल के प्रबंध निदेशक पंकज अरोड़ा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। सभी के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन बेहद आनंदमय और यादगार रहा।
स्कूल कि प्रबंधिका सोनिया ने बच्चो संबोधित करते हुए कहा तीज हमें सिखाती है कि हमें हमेशा मिल-जुलकर रहना चाहिए, जैसे सावन की फुहारें धरती को खुशहाल बनाती हैं, वैसे ही आपकी मुस्कुराहट हमारे स्कूल को खुशहाल बनाती है। आज खूब झूले झूलना और ढेर सारी मस्ती करना।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवॉर्ड 2026: डॉ. समरेंदु मोहंती ‘भारत प्रेम रत्न’ से होंगे सम्मानित

Sat Aug 8 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 नई दिल्ली,7 अगस्त : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कृषि अर्थशास्त्री डॉ. समरेंदु मोहंती को 26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवॉर्ड 2026 में प्रतिष्ठित ‘भारत प्रेम रत्न’ सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।डॉ. मोहंती को कृषि अर्थशास्त्र, कृषि […]

You May Like

Breaking News

advertisement