सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को विजय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बताया भ्रामक, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Oplus_131072

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को विजय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बताया भ्रामक, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
आजमगढ़। लच्छीरामपुर स्थित विजय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अस्पताल के खिलाफ प्रसारित किए जा रहे एक वीडियो का खंडन करते हुए उसे पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से 1.5 लाख रुपये एडवांस जमा कराने का दावा असत्य है और संस्थान की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार 3 जून 2026 को 20 वर्षीय गोलू यादव को सड़क दुर्घटना के बाद अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। दुर्घटना में उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी थी तथा अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए अस्पताल ने अपनी ‘जीरो एडवांस पेमेंट’ नीति के तहत बिना किसी अग्रिम भुगतान के तत्काल उपचार शुरू कर दिया।
प्रबंधन ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीज को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह हेमोरेजिक शॉक और फैट एम्बोलिज्म की स्थिति में पहुंच गया। इसके चलते मरीज को कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट हुआ और तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वह गंभीर मरीजों का उपचार उनकी आर्थिक स्थिति या एडवांस भुगतान को प्राथमिकता दिए बिना करता है। पूर्व में भी कई गंभीर मरीजों के जटिल ऑपरेशन बिना अग्रिम धनराशि लिए किए गए हैं।
विजय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मृतक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि बिना तथ्यों की जांच किए भ्रामक वीडियो या समाचार प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी मानहानि और आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप निर्वाचन 2026: सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु मतगणना संपन्न

Thu Jun 4 , 2026
अध्यक्ष पद पर सरिता संतोष मिश्रा हुईं निर्वाचित, मिले 1949 मत कवर्धा, 04 जून 2026। नगर पालिका उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए 01 जून 2026 को हुए मतदान की मतगणना आज 04 जून 2026, गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण […]

You May Like

advertisement