रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल ने कुष्ठ आश्रम में मानवता की सेवा को आगे बढ़ते हुए राशन वितरण करने की सेवा निभाई

(पंजाब) फिरोजपुर 08 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

 रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल ने कुष्ठ आश्रम में की राशन सेवा पिछले 5 वर्षों से लगातार वर्ष में दो बार सेवा कार्य कर क्लब निभा रहा मानवता के प्रति अपना संकल्प

फिरोजपुर। रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल ने मानव सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज कुष्ठ आश्रम में राशन की सेवा की। क्लब द्वारा पिछले 5 वर्षों से लगातार वर्ष में दो बार कुष्ठ आश्रम में राशन की सेवा की जा रही है।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष निर्मल मोंगा और सचिव विपिन अरोड़ा के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर राशन सामग्री भेंट की तथा आश्रमवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस अवसर पर कुणाल पुरी, संदीप अग्रवाल और संदीप तिवारी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

क्लब अध्यक्ष निर्मल मोंगा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना रोटरी क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्लब पिछले पांच वर्षों से नियमित रूप से कुष्ठ आश्रम में राशन सेवा करता आ रहा है और भविष्य में भी इस सेवा को निरंतर जारी रखा जाएगा।

सचिव विपिन अरोड़ा ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ा होना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

 क्लब सदस्यों ने कहा कि सेवा का यह कार्य केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में मानवता, संवेदना और सेवा भावना को बढ़ावा देना भी है।

रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल द्वारा पिछले पांच वर्षों से लगातार किए जा रहे इस सेवा कार्य की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवती एन्क्लेव में अमृत वेला प्रभात सोसाइटी ने सुखदेव शर्मा एवं रंजू बाला शर्मा के निवास स्थान पर श्रद्धा पूर्वक भजन कीर्तन करते हुए निकाली प्रभात फेरी

Sun Aug 9 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 08 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

You May Like

advertisement