विश्वकर्मा समाज की सामाजिक चिंतन बैठक संपन्न

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

विश्वकर्मा समाज की सामाजिक चिंतन बैठक संपन्न

आज दिनांक 09 अगस्त 2026, रविवार को डॉक्टर शशिकांत शर्मा प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी के कार्यालय अहिया रायपुर, निकट यूको बैंक, रायबरेली में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की महत्वपूर्ण सामाजिक चिंतन बैठक संपन्न हुई।

बैठक में विश्वकर्मा समाज के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान सहित समाज को संगठित और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

विशेष रूप से आगामी 22 अगस्त 2026 को रायबरेली में आयोजित होने वाले पीडीए शिल्पकार जन संवाद महासभा को सफल, ऐतिहासिक एवं व्यापक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक महासभा के उद्देश्यों को पहुंचाने के लिए आवश्यक रणनीति पर विचार किया गया।

बैठक की अध्यक्षता श्री रामधीन विश्वकर्मा ने की । बैठक में डॉ शशिकांत शर्मा , श्री शिवा प्रसाद शर्मा (उप पूर्व ब्लॉक प्रमुख राही ) श्री दिलीप विश्वकर्मा (प्रधान भुयेमऊ) श्री आनंद कुमार विश्वकर्मा ग्राम प्रधान पूर्व नायन,श्री विजय विश्वकर्मा प्रधान दिलमनपुर श्री विनोद विश्वकर्मा पूर्व प्रधान दरियापुर , आर एस शर्मा ,अनिल विश्वकर्मा , मोहन लाल विश्वकर्मा, लल्लन प्रसाद विश्वकर्मा ,सोहन लाल विश्वकर्मा,हरगोविंद शर्मा ,ठाकुर दिन विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक वरिष्ठ, गणमान्य एवं सैंकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि सामाजिक एकता, समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए विश्वकर्मा समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ाया जाएगा। समाजवाद की विचारधारा के मूल सिद्धांत समान अवसर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की मजबूत भागीदारी और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाते हुए समाज के हितों की आवाज को और मजबूती प्रदान की जाएगी।

22 अगस्त का पीडीए शिल्पकार जन संवाद महासभा—विश्वकर्मा समाज की एकता, अधिकार और सम्मान की मजबूत आवाज बनेगी।

सामाजिक एकता • सामाजिक न्याय • समान अधिकार
यही हमारा संकल्प, यही हमारी पहचान।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परमात्मा के सुमिरन में जीयो : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया

Sun Aug 9 , 2026
परमात्मा के सुमिरन में जीयो : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 अगस्त : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के शिक्षा कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सान्निध्य में दिव्यता और […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored