
आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद, धरपकड़ के साथ-साथ जागरूकता अभियान जारी।
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 अगस्त : पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाकर नशा तस्करों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
नशा ही सब अपराधों की जड़ है, नशे पर अंकुश जरुरी : पुलिस अधीक्षक।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। अधिकांश अपराधों की शुरुआत नशे की लत से होती है। जब व्यक्ति नशे का आदी हो जाता है, तो उसकी जरूरतें बढ़ने लगती हैं। नशे की पूर्ति के लिए वह पहले छोटी-मोटी चोरी, छीना-झपटी या अन्य अवैध गतिविधियों का सहारा लेता है। धीरे-धीरे उसका संपर्क अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और गिरोह से हो जाता है, जिससे वह गंभीर अपराधों में भी शामिल होने लगता है। इसलिए यदि समाज को अपराधमुक्त बनाना है तो सबसे पहले नशे पर प्रभावी अंकुश लगाना होगा। नशे के खिलाफ जन जागरूकता, परिवार का सहयोग और पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई ही इस समस्या का स्थायी समाधान है।


