नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 माह में 83 मामले दर्ज कर 156 आरोपी काबू

आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद, धरपकड़ के साथ-साथ जागरूकता अभियान जारी।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 अगस्त : पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिलेभर में पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाकर नशा तस्करों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
नशा ही सब अपराधों की जड़ है, नशे पर अंकुश जरुरी : पुलिस अधीक्षक।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। अधिकांश अपराधों की शुरुआत नशे की लत से होती है। जब व्यक्ति नशे का आदी हो जाता है, तो उसकी जरूरतें बढ़ने लगती हैं। नशे की पूर्ति के लिए वह पहले छोटी-मोटी चोरी, छीना-झपटी या अन्य अवैध गतिविधियों का सहारा लेता है। धीरे-धीरे उसका संपर्क अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और गिरोह से हो जाता है, जिससे वह गंभीर अपराधों में भी शामिल होने लगता है। इसलिए यदि समाज को अपराधमुक्त बनाना है तो सबसे पहले नशे पर प्रभावी अंकुश लगाना होगा। नशे के खिलाफ जन जागरूकता, परिवार का सहयोग और पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई ही इस समस्या का स्थायी समाधान है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के हिंदी विभाग में स्थापित होगा ‘लोक साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sun Aug 9 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 9 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक साहित्य, लोककला, लोकगीत, लोकनाट्य, लोकभाषा एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, अध्ययन एवं शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में ‘लोक साहित्य एवं संस्कृति […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored