
ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ द्वारा ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने रखे विचार
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अरविन्द तिवारी ने की । जानकारी देते हुए ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि संगोष्ठी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संघ के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने आपसी समन्वय, सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर अपने विचार रखे।
ऑनलाइन आयोजित इस संगोष्ठी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों अरविन्द तिवारी, राजेश मिश्रा,विवेक द्विवेदी, रामजीवन पाण्डेय ,प्रमोद तिवारी,रूपेश पाण्डेय,, तारकेश्वर पाण्डेय, नरेन्द्र उपाध्याय , सुनील शर्मा,हरीश मिश्रा की सहभागिता रही। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


