खलीलपुर सीबीगंज के वार्ड नंबर 22 में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं वीर शहीदों के सम्मान के संदेश के साथ मंगलवार को सीबीगंज के वार्ड नंबर 22, खलीलपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी एवं मंडल अध्यक्ष अजय मौर्य ने किया। यात्रा वार्ड नंबर 22 खलीलपुर स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर स्लीपर रोड होते हुए प्राचीन शिव मंदिर, सीबीगंज पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी तिरंगा हाथ में लेकर शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं व्यापारी गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आयोजक एवं वार्ड नंबर 22 खलीलपुर के पार्षद रचित गुप्ता ने यात्रा में शामिल सभी क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संकल्प है। क्षेत्रवासियों की भारी सहभागिता ने इस यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाया है।
तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता राजन श्रीवास्तव, सोमेश्वर शुक्ला, पार्षद वेदराम मौर्य, पार्षद रंजीत बाल्मीकि, पार्षद रामसिंह पाल, उमेश गंगवार, नवीन राघव, भगवान दास शर्मा, मनोज सक्सेना, प्रसून सिंह एवं सागर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Wed Aug 12 , 2026
हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदनबदायूँ: 11 अगस्त। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षकों के चयन […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored