संसार जिसे त्यागता है उसे शिव करते हैं स्वीकार – सुमन शर्मा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्रावण मास के शिवरात्रि पर्व पर हिन्दू जागृति मंच द्वारा श्री शिव मंदिर, मंडी किशनदास सराय में भव्य सामूहिक आरती एवं शिव चर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं सामूहिक आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में ज्योति गुप्ता, मीनू रस्तोगी, सुमन लता शर्मा, रेखा शर्मा, बबीता भारद्वाज सहित सैकड़ों महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती के भजनों में भक्ति रस की डुबकी लगाई।
भक्तों को संबोधित करते हुए हिंदू जागृति महिला मंच की नगर अध्यक्ष सुमन लता शर्मा ने कहा कि धतूरा हो, विष हो, सर्प-बिच्छू, नर कंकाल अथवा अन्य कोई भी जीव या वस्तु जिससे संसार के लोग दूर भागते हैं, भगवान शिव उन्हें अपना आभूषण बनाकर धारण करते हैं। ऐसे नीलकंठ की महिमा अपरंपार है।
हिंदू जागृति महिला मंच की जिला अध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि श्रावण मास में किसी भी दिन, सोमवार जैसे विशेष दिन अथवा श्रावण शिवरात्रि पर निष्कपट भाव और श्रद्धा-भक्ति के साथ जो भी भगवान शिव का ध्यान करता है, उसे निश्चित रूप से शिव कृपा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में अरविंद शंकर शुक्ला, सुबोध कुमार गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, कुलदीप शर्मा, संजीव कुमार, सौरभ शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहन्दी प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Wed Aug 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब की ओर से ऑन द स्पॉट मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को टीबरी नाथ मंदिर के सामने मंजू सक्सेना के आवास पर हुआ। जिसमें 15 से ज्यादा महिलाओं ने बड़े ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने अपने हाथ में मेहंदी […]

You May Like

Breaking News

advertisement