
बदायूं में निकाली गई तिरंगा यात्रा
12 अगस्त 2026 बदायूं। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। आज 12 अगस्त शाम 5:00 बजे बदायूं नगर में दम चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई यह यात्रा डीएम चौराहे से डीएम रोड होते हुए डॉक्टर संतोष सिंह तिराया ओवर ब्रिज पुलिस लाइन चौराहे होते हुए वन विभाग कार्यालय पर समाप्त हुई। यात्रा में नगर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया एक बहुत लंबा तिरंगा भी निकल गया जो विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा।इस यात्रा में नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता एमएलसी बागीश पाठक के अनुज श्री शरदेंदु पाठक श्री मती दीपमाला गोयल श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता व भारतीय जनता पार्टी के अनेक प्रमुख नेता एबीवीपी के छात्र नेता इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मेंउपस्थित रहे।


