
तेजीबाजार थाने पर नियुक्त (कार्यरत) एसआई शिव बदन यादव हुए निलंबित, जौनपुर पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई–
✍🏻विजय दुबे, पत्रकार
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
जौनपुर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने तेजीबाजार थाने में तैनात उप निरीक्षक शिव बदन यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।
उप निरीक्षक शिव बदन यादव पर अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के भी आरोप हैं। पुलिस अधीक्षक ने इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए निलंबन का आदेश जारी किया।
देर रात उप निरीक्षक शिव बदन यादव के निलंबन की सूचना मिलने के बाद तेजीबाजार थाना पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया हैं।


