
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की ओर से कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, भाजपा नेताओं एवं सभासदों, नगर पंचायत कर्मचारियों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं और कस्बा वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। और इस दौरान सभी लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जय कारें लगाकर कस्बा में देशभक्ति के गीतों की घुनपर पुरे कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्ग से लोधी नगर चौराहे से भिटौरा, रेलवे स्टेशन होकर वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का कस्बा वासियों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। और कहा कि तिरंगा यात्रा में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी कस्बे की एकता और देशभक्ति की भावना को दर्शाती है। इस दौरान भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह चेयरमैन पति शाहिद, एम इश्तियाक खान, वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद अबोध सिंह, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, जगत सिंह उर्फ सनी, गौरव मिश्रा, सभासद शराफत हुसैन, मौलाना अहसन अंसारी, सभासद तसलीम और टिंकू, सभासद युनूस भाई, सभासद जाकिर हुसैन, सभासद कृपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ उर्फ मोनू ठाकुर, सतीश माहेश्वरी, प्रेम कोरी सहित अन्य सभासद और नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।


