थाना तेजीबाजार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

थाना तेजीबाजार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन–

✍🏻 विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, जिनमें प्राथमिक विद्यालय चौखड़ा, कंपोजिट विद्यालय बरचौली, कंपोजिट विद्यालय बहाउद्दीनपुर, जय हिन्द इंटर कॉलेज और एम.बी.आर. एकेडमी शामिल हैं, तथा थाना तेजीबाजार में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर जय हिन्द इंटर कॉलेज और एम.बी.आर. एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और भाषण शामिल थे, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।


एम.बी.आर. एकेडमी चोरहा में आयुष यादव, सौभाग्य, प्रिंस, राज, शौर्य प्रताप, साहिल, विराट और कुलदीप सहित कई बच्चों ने पिरामिड बनाकर तिरंगा फहराया। वहीं, शुभि, आस्था, प्रीति और आकांक्षा ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया।


जय हिन्द इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और देशभक्ति नाटक प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर जय हिन्द इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री रामयश, पूर्व प्रवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा (विशिष्ट अतिथि), पूर्व प्रवक्ता अच्छेलाल तिवारी (अध्यक्ष), पूर्व प्रवक्ता लक्ष्मीशंकर सिंह, कमेटी सदस्य राजेंद्र सिंह, प्रवक्ता अजय कुमार, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, परिचारक, प्रबंध समिति सदस्य राम आसरे उपाध्याय, अरविंद सिंह, अम्बरीष सिंह (प्रधान) और जय प्रकाश सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिष्ठान और उपहार वितरित किए गए।
थाना तेजीबाजार में थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को देश की रक्षा और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। तेजीबाजार पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जय प्रकाश सिंह, एसआई ओंकार, एसआई उमेश कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल लव कुमार सिंह, अभय यादव, पवन राय, विजय यादव, हेमंत, अतीक अहमद, विपिन कुमार और हीरा साहनी सहित महिला पुलिसकर्मी व अन्य सभी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
थाना तेजीबाजार में भी उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 अगस्त पर थाना बिलरियागंज में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

Sat Aug 15 , 2026
बिलरियागंज, आजमगढ़ बिलरियागंज थाना परिसर में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना परिसर में ध्वजारोहण के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शपथ प्रमाण-पत्र पढ़कर शपथ दिलाई गई। थानाध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement