देश- हित एवं हिन्दू समाज से जुड़े ज्वलंत बिषयों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय हनुमान दल के तत्वावधान में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन देश-हित एवं हिंदू समाज से जुड़े ज्वलंत विषयों को लेकर प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से तीन मांगें रखी गईं—
प्रथम, बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे अत्याचार, हिंसा एवं उत्पीड़न पर भारत सरकार तत्काल संज्ञान ले तथा कड़े कूटनीतिक व आवश्यक कदम उठाए, क्योंकि हिंदुओं पर अत्याचार हिंदुस्तान किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगा। तथा द्वितीय, भारत की पवित्र भूमि पर आक्रांता बाबर के नाम से किसी भी प्रकार की मस्जिद अथवा अन्य निर्माण की अनुमति न दी जाए, क्योंकि यह देश की सांस्कृतिक अस्मिता और ऐतिहासिक चेतना के विपरीत है।
तृतीय, गौ रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे गौ रक्षक ऋषभ ठाकुर पर लगाए गए फ़र्ज़ी मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए तथा उन्हें बिना कारण परेशान करना बंद किया जाए, जिससे समाज में न्याय एवं विश्वास बना रहे।
ज्ञापन सौंपते समय राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला अध्यक्ष श्री राज शर्मा, क्षेत्र मंत्री श्री हर्षित गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रहित एवं हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए आवाज़ बुलंद की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ द्वारा ‘ज्योति उदय – प्रोजेक्ट दृष्टि’ के तहत निःशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर

Mon Dec 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ तथा शुभम चैरिटेबल फ़ाउंडेशन, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में “ज्योति उदय – प्रोजेक्ट दृष्टि” शिविर का सफल आयोजन पंचायत भवन, नरियावल पर किया गया। तथा कार्यक्रम के दौरान लगभग 600 ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों की आँखों एवं दाँतों की […]

You May Like

advertisement