प्रदेश की सरकार जनता की नहीं बल्कि चोरी की सरकार : अल्का लांबा

भाजपा राज में प्रदेश में लगातार बढ़ रहा अपराध : लांबा

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 17 जनवरी : शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला प्रदेश कार्यकारिणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, उत्तराखंड प्रभारी सुनीता गावड़े,दिल्ही प्रभारी सुनीता सहरावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनिका डुमरा इत्यादि ने उनका पुष्प गुच्छ अभिनंदन कियाा प्रदेश भर आयी हुई पधादिकारी महिलाओ को सम्बोदित करते हुआ की कांग्रेस ने महिलाओं की आवाज समय समय उठाई है और देश और प्रदेश की महिलाओ को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाता है लेकिन भाजपा ने बेटी बचाओ का नारा दिया लेकिन बेटियों और महिलाओ के लिए किया कुछ नहीं उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बड़ा है जिसके करना आज देश में बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है उन्होंने कहा की बेटियों को हिम्मत देते हुआ उनको इंसाफ देने का काम किया जाता है और किया जायेगा ।
उन्होंने कहा भारतीय सेना में जाने का सपना देखने वाले युवाओं को अग्निवीर में भर्ती करके उनके सपनो को चूर चूर करने का काम किया जा रहा है सबसे ज्यादा हरियाणा का युवा सेना जाकर देश की सरहदों की रक्षा करता है लकिन भाजपा ने इस भर्ती को बदल कर सरहदो को कमजोर करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की भाजपा ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम तो हटा दिया लकिन उनके विचारो को कभी ख़तम नहीं किया जा सकता उन्होंने कहा की भाजपा मनरेगा को बर्बाद करने का काम कर रही और पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। उन्होंने कहा की प्रदेश में बेरोजगारी चर्म सीमा पर है यहाँ का युवा अपने खेत खलियान बेच कर विदेशो में पलायन कर रहा है लकिन सरकार युवाओ को रोजगार देने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। चुनाव आयोग मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहा है हरियाणा में २५ लाख फर्जी वोट बना कर वोट चोरी का सरकार बनाई जाती है उन्होंने प्रदेश में जनता की सरकार नहीं बल्कि चोरी की सरकार चल रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीनाभापीठ सुदामा कुटी के ग्यारह दिवसीय शताब्दी महोत्सव में सम्मानित हुए "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Sat Jan 17 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। वृन्दावन : कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे श्रीनाभापीठ सुदामा कुटी के ग्यारह दिवसीय शताब्दी महोत्सव एवं श्रीरामानंद संप्रदाय के प्रवर्तक जगद्गुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के 726 वें जयंती महोत्सव में ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष […]

You May Like

advertisement