उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने रामकुंडी लाडवा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की हर घर तिरंगा प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी।
राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्र प्रथम की सोच से नागरिक अपने जीवन में करें कार्य।

लाडवा, प्रमोद कौशिक 16 अगस्त : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा के नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र प्रेम की सोच के साथ अपने जीवन में कार्य करें, ताकि राष्ट्र का सम्मान ओर बढ़े। धर्मनगरी के नागरिक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी में पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी पहचान, सम्मान, स्वाभिमान और संकल्प का प्रतीक है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान अब जन आंदोलन बन गया है। हर नागरिक को इस अभियान में जुड़ने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से हर घर तिरंगा प्रदर्शनी लगाई गई है।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने रविवार को शिवाला रामकुंडी में सूचना जनसंपर्क भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी का एआईपीआरओ केदारनाथ शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि इस प्रदर्शनी में तिरंगा के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है, जो नागरिकों के लिए काफी जानकारी मुहैया करवाने वाली होगी। तिरंगा अब केवल सरकारी भवनों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह हर घर, हर परिवार और हर नागरिक के जीवन से और दिल से जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में बताया गया कि राष्ट्रीय ध्वज को सूची, पॉलिएस्टर, ऊनी, रेशम या खादी के कपड़े से बनाया जा सकता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित नियम और कानून फ्लैग कोड के तहत आते हैं। फ्लैग कोड के नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज पर किसी भी प्रकार का कोई अक्षर, शब्द, वाक्य या स्लोगन नहीं लिख सकते हैं। इसी तरह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 1907 में डिजाइन किया गया। हमारे ध्वज का मूल डिजाइन पिंगली वेंकैया द्वारा तैयार किया गया था।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के मध्य में बने अशोक चक्र में 24 तीलियां होती हैं। राष्ट्रीय ध्वज को सिर्फ कार के अंदर डैशबोर्ड या विंड स्क्रीन पर ही प्रदर्शित किया जा सकता है। इसी तरह राष्ट्रीय ध्वज को फोल्ड करने के लिए भी नियम तय किया हुआ है। राष्ट्रीय ध्वज हमारा मान, सम्मान और स्वाभिमान है। यह अभियान हमें हमारे संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तो हमारे सामने केवल अतीत की उपलब्धियों पर गर्व करने का अवसर नहीं है, बल्कि भविष्य के भारत और भविष्य के हरियाणा के निर्माण का संकल्प लेने का भी अवसर है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण का संकल्प लें! एक ऐसा हरियाणा, जो आर्थिक रूप से मजबूत हो, सामाजिक रूप से समरस हो, पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित हो और जिसकी युवा शक्ति दुनिया में अपनी पहचान बनाए।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि हमारे युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। आज के युवा ही वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम युवा शक्ति-विकसित भारत 2047 की यात्रा का नेतृत्व है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर भी हमारे लिए गौरव का विषय है। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, प्रधान जितेंद्र खैरा, परमजीत कश्यप, पूनम सैनी, मोनिका बंसल, सतबीर मंगोली, सन्नी कालडा, अनिल माटा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement