सन्त गुरु रविदास जी को याद कर माघ पूर्णिमा, सक्रांति का किया सत्संग, भंडारा

सन्त गुरु रविदास जी को याद कर माघ पूर्णिमा, सक्रांति का किया सत्संग, भंडारा

अमृत वेला संध्या सदस्य 3 मार्च को हर्षउल्लास से मनाएंगे मन्दिर का वार्षिक उत्सव

फिरोजपुर 12 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

      सन्त गुरु रविदास जी को याद कर माघ पूर्णिमा, सक्रांति को अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्यों नें प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर, बाजार रामसूख दास में सत्संग आरती की। उपरांत खीर व प्रशाद बांटा। श्री राजेश सचदेवा नें सन्त गुरु रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डाला उनकी भक्ती की महिमा बताई। माघ पूर्णिमा की महिमा की महत्वपूर्ण जानकारी दी, सत्संग आरती उपरांत आए सभी अमृत वेला सदस्यों संग बैठक करते कहाँ आने वाली 3 मार्च को मन्दिर का वार्षिक महुत्सव है। हम सभी अमृत वेला सदस्य हर वर्ष की तरह हर्षउल्लास से मनाएंगे। बज़ार रामसूख दास सभी नगर निवासियों व मन्दिर की सदस्यों के आग्रह पर बज़ार मे अमृत वेला संस्था की और से गोखरु स्पीकर जिसमें सुबह शाम मंत्र, भजन चलेंगे जल्दी ही लगवाने का आश्वासन दिया। सभी सोसायटी के कार्यों की सराहना करते दिखें। सत्संग व बैठक में मुख्य पुजारी सत्यदेव भारद्वाज,लोकेश तलवाड़,प्रवेश कुमार, प्रदीप चानना, सुनीलजीत सन्नी जंडियाल, गुलशन चावला,संजीव हांडा,अजय ग्रोवर, प्रिंस चावला, सक्षम बजाज, मानक पाठक, हेमन्त स्याल, व अधिक संख्या मे मातृशक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लाॅक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 255 वर वधू हुए सम्मिलित

Thu Feb 13 , 2025
आलापुर (अंबेडकर नगर) विधान सभा क्षेत्र तहसील आलापुर अन्तर्गत विकास खण्ड जहांगीरगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 255 जोड़े भव्य समारोह में मंत्रोचार के बीच एकदूजे के हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि की अनुपस्थित में आलापुर की पूर्व विधायक अनीता कमल पूर्व विधायक त्रिवेणी […]

You May Like

Breaking News

advertisement