
बिलरियागंज।बिलरियागंज के तुर्क पडरी बाजार में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में नाग पंचमी पर सोमवार की सुबह से ही आसपास के पहलवान एकत्र हो गए। अखाड़ा पूजन के बाद हुई कुश्ती में छोटे बड़े पहलवानों ने दांव आजमाया।विशाल कुश्ती प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गोपालपुर विधानसभा के विधायक के भाई अनीस अहमद रहें ।इस प्रतियोगिता में शक्ति यादव को पछाड़ अजीत यादव ने, अविनाश को पछाड़ आलोक, रामजनम को पछाड़ प्रमोद और सुजीत को पटखनी दे आर्यन विजेता रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। अखाड़े के आयोजक अमित यादव ने बताया कि नाग पंचमी पर हर साल शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होता है। रेफरी के रूप में राष्ट्रीय पहलवान पप्पू यादव, फौजी अजीत यादव एवं रामवृक्ष यादव रहे। प्रतियोगिता का संचालन नवनीत यादव ने किया। मुख्य अतिथि अनीस अहमद , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल पासवान , पूर्व चेयरमैन मो. आरिफ खान , सभासद राजू पासवान , सभासद प्रतिनिधि अच्छेलाल यादव ,आलोक यादव ,प्रदीप यादव , पवन पाल आदि ने पहलवानों की हौसला आफजाई की।


