पति से नाराज होकर ट्रैक पर बैठी महिला को पुलिस ने बचाया, समझाकर पति के साथ भेजा घर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, घरेलू कलह से नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठी एक महिला की जान पुलिस और रेलवे कर्मियों की सतर्कता से बच गई। पुलिस ने महिला को ट्रैक से हटाकर समझा-बुझाकर उसके पति के साथ घर भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया सोमवार को थाना शाही क्षेत्र की निवासी शिवानी उर्फ ममता का पति से घरेलू कलह को लेकर झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर वह दोपहर करीब 1 बजे धनेटा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गई और आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी।
ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मियों ने महिला को बैठे देख तुरंत धनेटा फाटक पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले गई और समझा-बुझाकर शांत किया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के पति को बुलाया। दोनों को जीवन भर साथ रहने के टिप्स देकर भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने और आपसी विवाद न करने की हिदायत दी। इसके बाद महिला अपने पति के साथ राजी-खुशी घर चली गई।
पुलिस और रेलवे कर्मियों की समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पति से नाराज होकर ट्रैक पर बैठी महिला को पुलिस ने बचाया, समझाकर पति के साथ भेजा घर

Tue Aug 18 , 2026
ू दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, घरेलू कलह से नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठी एक महिला की जान पुलिस और रेलवे कर्मियों की सतर्कता से बच गई। पुलिस ने महिला को ट्रैक से हटाकर समझा-बुझाकर उसके पति के साथ घर भेज […]

You May Like

Breaking News

advertisement