धोपेश्वर नाथ मंदिर में पोस्ट 10 कुंवरपुर के वार्डनों ने रात्रि ड्यूटी मुस्तैदी से निभाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : धोपेश्वर नाथ मंदिर में प्रशासन द्वारा लगाई गई रात्रि ड्यूटी को सिविल डिफेंस पोस्ट 10 कुंवरपुर के पोस्ट वार्डन एवं सेक्टर वार्डनों ने भयंकर वारिस में भी निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए प्रशासन का सहयोग किया।
जानकारी देते हुए पोस्ट 10 कुंवरपुर के पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा पोस्ट 10 कुंवरपुर के पोस्ट वार्डन एवं सेक्टर वार्डनों की ड्यूटी धोपेश्वर नाथ मंदिर में लगाई गई है। सभी वार्डन एवं सेक्टर वार्डन रात्रि के समय पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
ड्यूटी के दौरान मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वार्डनों पंडित संजय कुमार शर्मा (पोस्ट वार्डन )एवं अंकित कश्यप (सेक्टर वार्डन), प्रतीक (सेक्टर वार्डन) द्वारा व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का लगातार सहयोग किया जा रहा है।
पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करना सिविल डिफेंस के प्रत्येक वार्डन की जिम्मेदारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंद रक्षक,शिव महाशक्ति सेवा संस्था नाथ नगरी धाम के तत्वावधान में शिव भक्त कांवड़ियों का फल फ्रूट, जीरा पानी,शिकंजी , फ्रूटी वितरित कर तथा पुष्प वर्षाकर किया स्वागत

Tue Aug 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : हिंद रक्षक, शिव महाशक्ति सेवा संस्था, नाथ नगरी बरेली धाम के तत्वाधान में चौपला चौराहा निकट भल्ला मार्केट बदायूं रोड पुल पर पुष्प वर्षा कर शिव भक्त कावड़ियों का फल, फ्रूट, जीरा, फ्रूटी, शिकंजी वितरित कर एवं पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement