
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : हिंद रक्षक, शिव महाशक्ति सेवा संस्था, नाथ नगरी बरेली धाम के तत्वाधान में चौपला चौराहा निकट भल्ला मार्केट बदायूं रोड पुल पर पुष्प वर्षा कर शिव भक्त कावड़ियों का फल, फ्रूट, जीरा, फ्रूटी, शिकंजी वितरित कर एवं पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया एवं पुलिस लाइन गेट के सामने, चौपला चौराहा पर भंडारा कार्यक्रम हुआ।
पंडित कुलदीप जी (पुजारी) प्राचीन पौराणिक शिव मंदिर चौपला, ने भोले परिवार को भोग लगाकर भंडारे का श्री गणेश किया ।
कार्यक्रम में प्रवीण जे० भारद्वाज (प्रधान /अध्यक्ष) दिनेश शर्मा भंडारा संचालक, पूनम भल्ला (समाज सेविका),सुखवीर जोशी(सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक) प्रसून भारद्वाज, कुणाल जोशी, दीपक कश्यप, महासचिव श्रीमती नीरज भारद्वाज, कनुप्रिया, आकाश, डॉ राकेश शर्मा, बिमला शर्मा (स्वास्थ्य विभाग) विपिन भाई (टेंट वाले), शिवम ठाकुर, राकेश रस्तोगी आदि ने भाग लिया!
पुलिस प्रशासन से बिहारीपुर चौकी इंचार्ज शिवम गौतम, रोहताश कुमार, बलवीर सिंह, हिमांशु, आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
प्रधान अध्यक्ष प्रवीण जे० भारद्वाज ने कहा भोले के मनभावन श्रावण मास में शिव भक्त कावड़ियों शिवम शिव भक्तों की सेवा मात्र से असीम पुण्य की प्राप्ति होती है।


