विधायक रमेश मिश्रा की कावड़ यात्रा पहुंची करशुलनाथ महादेव मंदिर, हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

विधायक रमेश मिश्रा की कावड़ यात्रा पहुंची करशुलनाथ महादेव मंदिर, हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा–

✍🏻 विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा की कावड़ यात्रा आज नागपंचमी के दिन सोमवार को करशुलनाथ महादेव मंदिर पहुंची। विधायक ने आदि गंगा गोमती और ग्राम्य जीवदायनी सई नदी के जल को मिश्रित कर भगवान करशुलनाथ को अर्पित किया। यह यात्रा सुबह करीब नौ बजे विद्यावती रिसोर्ट बदलापुर से प्रारंभ हुई थी और शाम सात बजे समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान, तेजीबाजार के सुभाष चौक पर लोगों ने जेसीबी मशीन के ऊपर खड़े होकर से पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया और उन्हें जलपान कराया। इसके बाद मरगुपुर पहुंचने पर विधायक रमेश मिश्रा और कावड़ियों का भव्य स्वागत किया गया, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
कावड़ यात्रा आगे बढ़कर कंधी चौराहे पहुंची। यहां भी लोगों ने कावड़ियों का अभिनंदन किया। इसी दौरान राजकीय हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
अंततः, कावड़ यात्रा भूत भावन भगवान करशुलनाथ महादेव मंदिर पहुंची। विधायक रमेश मिश्रा ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में भक्ति गीत-संगीत का आयोजन किया गया और एक भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सभी अनुष्ठानों के बाद, गंगा आरती की गई और कावड़ यात्रा का विधिवत समापन हुआ। इस यात्रा में हजारों की संख्या में कावड़िए अपने कंधों पर कावड़ लिए डीजे की भक्तिगीत की धुन पर नाचते-गाते और ‘बोल बम’ का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विधायक रमेश मिश्रा ने बताया कि इस कावड़ यात्रा का उद्देश्य अपने गांव के देवता की पूजा करना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह उनकी तीसरी कावड़ यात्रा थी।
वहीं इस कावड़ यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
सुरक्षा की दृष्टि से तेजीबाजार, बक्शा, बदलापुर, सिकरारा, मछलीशहर सहित कई थानों की पुलिस, महिला पुलिसकर्मी, सीओ सदर, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवा के जवान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह मुस्तैद रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आशीष सिंह आशु, बबलू सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह, विकास सिंह, जय प्रकाश सिंह डब्बू, जित्तू सिंह, रतनेश सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 20 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Tue Aug 18 , 2026
​आजमगढ़। प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर 20 अगस्त 2026 को जनपद आजमगढ़ में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कर्मचारी संघ अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगा। ​यात्रा का समय और […]

You May Like

Breaking News

advertisement