21वीं वाहिनी के कैंप में एनसीसी कैडेट सीख रहे हैं सेना के तौर तरीके

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राजश्री इंस्टिट्यूट, रिठौरा में चल रहे 21वीं वाहिनी एनसीसी के दस दिवसीय कैंप में एनसीसी कैडेटो को सेना के अधिकारियों द्वारा कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप में थल सैनिक कैंप हेतु बालिका कैडेटों की टीम का चयन किया जा रहा है। टीम में स्थान बनाने के लिए बरेली, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर एवं वाराणसी ग्रुप मुख्यालयों की बालिका कैडेट कड़ी मेहनत कर रही हैं।
कैंप कमांडेंट कर्नल होशियार सिंह एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल संजय नायर के नेतृत्व में चल रहे इस कैंप में सेना के अधिकारियों द्वारा कैडेटों को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, युद्ध कौशल, बाधा दौड़, हेल्थ एंड हाइजीन, ड्रोन उड़ाना, जेडीएफएस, आपदा प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर प्रवीण कुमार, कैप्टन एस के सिंह, लेफ्टिनेंट रीतेश चौरसिया, लेफ्टिनेंट श्रद्धा गुप्ता, डॉ अंचल अहेरी, डॉ स्वाति गुप्ता, सूबेदार लक्ष्मण, सूबेदार गोविंद सिंह, नायब सूबेदार विनोद कुमार, जीसीआई कोमल अवस्थी, बीएचएम नरपत बिश्नोई, मनोज गंगवार, हवलदार हर सिंह एवं हवलदार एस पी सिंह आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बारावफात पर्व के दौरान अंजुमन सदर एवं जुलूस आयोजकों के साथ की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Wed Aug 19 , 2026
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बारावफात पर्व के दौरान अंजुमन सदर एवं जुलूस आयोजकों के साथ की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा आगामी बारावफात पर्व के दौरान अंजुमन सदर एवं जुलूस आयोजकों के साथ की बैठक, शांतिपूर्ण […]

You May Like

Breaking News

advertisement