छुट्टा पशु के हमले में वृद्ध घायल, आवारा पशुओं से कस्बा वासी परेशान

छुट्टा पशु के हमले में वृद्ध घायल, आवारा पशुओं से कस्बा वासी परेशान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय लईक अहमद दोपहर छुट्टा पशु के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। लईक अहमद के परिजनों ने बताया कि लईक अहमद दोपहर कस्बे की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान पीछे से आए एक छुट्टा पशु ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पशु के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें बचाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में पशु घूमते नजर आते हैं। इनके कारण आए दिन राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो में जिम्मेदार नगर पंचायत कर्मियों के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कई बार छुट्टा पशु लोगों पर हमला कर चुके हैं लेकिन समस्या के स्थाई समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाई जा रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीगंज में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर सवाल, जेई-सुपरवाइजर की भूमिका की जांच की मांग

Wed Aug 19 , 2026
बरेली विकास प्राधिकरण के जेई और सुपरवाइजर मिलकर सरकार को लगा रहे हैं करोड़ों का चुना दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव और नहर के आसपास अवैध निर्माण और कथित अवैध प्लॉटिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement