सीबीगंज में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर सवाल, जेई-सुपरवाइजर की भूमिका की जांच की मांग

बरेली विकास प्राधिकरण के जेई और सुपरवाइजर मिलकर सरकार को लगा रहे हैं करोड़ों का चुना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव और नहर के आसपास अवैध निर्माण और कथित अवैध प्लॉटिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि क्षेत्र में बिना जरूरी स्वीकृतियों के प्लॉट काटने और निर्माण कराने का काम जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि संबंधित विभाग के जेई और सुपरवाइजर की निगरानी के बावजूद यह गतिविधियां कैसे चल रही हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि बंडिया क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर पहले भी बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम कार्रवाई कर चुकी है। फरवरी 2026 में बीडीए ने बंडिया में बिना स्वीकृत नक्शे के विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी।
इसके बावजूद यदि बंडिया और नहर के आसपास दोबारा प्लॉटिंग और अवैध निर्माण की शिकायतें सामने आ रही हैं तो यह संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
क्या जेई और सुपरवाइजर की मिलीभगत से चल रहा है खेल?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि निर्माण और प्लॉटिंग लंबे समय से चल रही है तो संबंधित कर्मचारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? क्या मौके पर नियमित निरीक्षण किया गया? यदि निरीक्षण हुआ तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
अब जरूरत है कि बरेली विकास प्राधिकरण पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए, बंडिया और नहर क्षेत्र में चल रही प्लॉटिंग की वैधता की जांच करे तथा संबंधित जेई और सुपरवाइजर की भूमिका भी स्पष्ट करे। दोष साबित होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और अवैध प्लॉटिंग कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
बीडीए के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी सीबीगंज थाना क्षेत्र से जुड़े अवैध निर्माण के मामले दर्ज हैं और प्राधिकरण के अनुसार बिना स्वीकृति निर्माण पर सीलिंग तथा ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जा सकती है।
अब देखना यह है कि बंडिया और नहर क्षेत्र में चल रही कथित अवैध प्लॉटिंग पर बीडीए कब कार्रवाई करता है और जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की जांच कब होती है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने अचानक पहुंचकर नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, 12वीं की क्लास में बने शिक्षक

Wed Aug 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र ने अचानक रफियाबाद स्थित नवोदय विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।तहसील समाधान दिवस के बाद करीब ढाई बजे डीएम नवोदय विद्यालय अचानक पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का […]

You May Like

Breaking News

advertisement