राजकीय मॉडल स्कूल में पीसीओडी जागरूकता शिविर आज

आयुष विश्वविद्यालय के स्त्री रोग विभाग की टीम करेगी जांच।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 25 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा पीसीओडी जागरूकता अभियान के तहत आज शुक्रवार को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थानेसर में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में विभाग की विशेषज्ञ टीम चेयरमैन प्रो. जितेश कुमार पंडा की अगुवाई में छात्राओं को पीसीओडी (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) के लक्षण, बचाव के उपाय और उपचार की आयुर्वेदिक एवं आधुनिक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
प्रो. पंडा ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय का प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग सितंबर माह को पीसीओडी जागरूकता माह के रूप में मना रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य किशोरियों और युवतियों को समय पर पीसीओडी की पहचान, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और आयुर्वेदिक उपचार की उपयोगिता के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली अपना सकें। आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि कैंप के लिए टीम गठित कर दी गई है, जो सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एलएनजेपी अस्पताल के साथ स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थानेसर में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
प्रो. जितेश कुमार पंडा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

27वें अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह में हुआ ऊषा शर्मा "प्रिया" की तीन पुस्तकों का विमोचन

Thu Sep 25 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन : गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के प्रेक्षागृह में पं० हरप्रसाद पाठक स्मृति अखिल भारतीय साहित्य पुरस्कार समिति, मथुरा के द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर संपन्न हुए 27वें अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह […]

You May Like

advertisement