
आजमगढ़ सदर एवं गोपालपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
आजमगढ़। संगठन सृजन अभियान के तहत आज आजमगढ़ सदर एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। इस अवसर पर शाकिर सनादी, राज्य मंत्री, कर्नाटक सरकार एवं एआईसीसी प्रभारी–संगठन सृजन अभियान, आजमगढ़ की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ स्तर पर कांग्रेस की सक्रियता को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया गया।
बैठक में पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल; डॉ. अमित कुमार राय, चेयरमैन, शिक्षक कांग्रेस; एवं बृजेश सिंह गाट, पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, बलिया कांग्रेस भी उपस्थित रहे। सभी पर्यवेक्षकों ने विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
शाकिर सनादी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के माध्यम से संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के बिना संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता। आजमगढ़ सदर एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त फीडबैक को संगठन की आगामी कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक के आधार पर संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से आजमगढ़ में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आजमगढ़ सदर एवं गोपालपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और जमीनी फीडबैक दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं उनके सुझावों को संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए कांग्रेस को गांव, बूथ, मंडल एवं विधानसभा स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
बैठकों में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, अंसार अहमद, विपिन कुमार पाठक, संतोष सिंह, दिनेश यादव, मो. आमिर, मनोज सिंह, रविकांत त्रिपाठी, नजम शमीम, राम अवध यादव ‘प्रेमी’, शान-ए-आलम बेग, काजी अकीलुर्रहमान, मोतिउर्रहमान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के संबंध में अपने सुझाव एवं विचार रखे।
जिला कांग्रेस कमेटी , आज़मगढ़


