अगामी बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) के दृष्टिगत मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया थाना बारादरी क्षेत्रान्तर्गत रुट मार्च

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली महोदय के निर्देशन में आगामी बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियां की जा रही हैं।
श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा थाना बारादरी क्षेत्रान्तर्गत जगतपुर तिराहा से कंकड़टोला, शहदाना, सैलानी, मीरा की पैठ, रवि की आटा चक्की होते हुए जगतपुर चौकी तक लगभग 4.5 किमी बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान ASP/CO CITY 3rd श्री शिवम आशुतोष भी मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान जुलूस आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। आयोजकों को निर्धारित मार्ग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में क्लीन चिट मिलने पर भाजपाइयों ने किया सम्मानित

Wed Aug 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में विशेष जांच दल द्वारा क्लीन चिट मिलने पर भाजपाइयों ने अयोध्या पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement