दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर द्वारा भसीन पैलेस में स्वर्गीय माया रानी की आत्मिक शांति के लिए सातवें बहनों द्वारा श्रद्धांजलि की गई अर्पित

(पंजाब) फिरोजपुर 19 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान फिरोजपुर आश्रम की ओर से स्थानीय भसीन पैलेस में स्व. माया रानी जो के कुछ दिवस पूर्व अपने स्वासों की पूंजी पूर्ण करते हुए प्रभु चरणों में जा विराजे थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे श्रद्धांजलि सभा में संस्थान की साध्वी बहनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पण की गई। संस्थान की ओर से पहुंचे साध्वी जयंती भारती जी ने माया रानी जी क्या आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की व उन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. माया रानी जी अपने संवेदनशील शख्सियत व मददगार स्वभाव के लिए हमेशा याद रहेगी। साध्वी जी ने बताया कि इस नश्वर शरीर को छोड़कर एक न एक दिन तो जाना ही है लेकिन संसार में आना तभी सफल हो सकता है जब हम ईश्वर से जुड़कर अपना जीवनयापन करें। स्वर्गीय माया रानी जी भक्ति भाव के साथ ईश्वर से जुड़े हुए थे। साध्वी जी ने कहा कि यह संसार एक माया है जिसमें आज इंसान लिप्त हो रहा है लेकिन जो लोग ईश्वर से जुड़ जाते हैं वह इस माया में रहते हुए भी अपना जीवन सफल कर पाते हैं। जैसे कमल का फूल कीचड़ में खिलकर भी अपने ऊपर कीचड़ का प्रभाव नहीं पढ़ने देता। वैसे ही इंसान को संसार में रहते हुए उसे ईश्वर से अपनी प्रीति छोड़कर रखनी चाहिए। तभी संसार में आना सार्थक हो सकता है। स्वर्गीय माया रानी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहर के गणमान्य परिवारों ने उनकें परिवार के साथ दुख सांझा किया। श्रद्धांजलि सभा में शहर की राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक शख्सियतों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिव्य ज्योति जागृती संस्थान की ओर से साध्वी जयंती भारती व उनके साथ साध्वी करमाली भारती जी एवं साध्वी बहनों ने भजन अथवा प्रवचन दिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री बुद्धि लाल पासी जी को एक बार फिर से पुनः रायबरेली का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई

Wed Mar 19 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन कुमार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री बुद्धि लाल पासी जी को एक बार फिर से पुनः रायबरेली का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, इस मौके पर रायबरेली अपना दल (यस) के जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल जी ने श्री बुद्धि लाल पासी […]

You May Like

advertisement