राजश्री इंस्टिट्यूट में चल रहे 21वीं वाहिनी के एनसीसी कैंप का हुआ समापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राजश्री इंस्टिट्यूट, रिठौरा में दिनांक 10 अगस्त 2026 से चल रहे 21वीं वाहिनी के दस दिवसीय एनसीसी कैंप का बुधवार दिनांक 19 अगस्त 2026 को समापन हो गया। समापन की पूर्व संध्या पर कैडेटों द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम में कैंप फायर किया गया। बरेली कॉलेज की कैडेट हिमानी, एपीएस उझानी की कैडेट अनुष्का शर्मा एवं एयरफोर्स स्कूल के कैडेट अर्पित झाकर को कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया, साथ ही कैंप के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन करने वाले अनेक एनसीसी कैडेटों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कैंप कमांडेंट कर्नल होशियार सिंह ने अपने समापन उद्बोधन में कैडेटों को एकता एवं अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने कैंप हेतु अपना कैंपस उपलब्ध कराने के लिए राजश्री इंस्टिट्यूट प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
एनसीसी के इस कैंप में 21वीं वाहिनी के एनसीसी कैडेटों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बरेली, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर एवं वाराणसी ग्रुप मुख्यालयों की बालिका कैडेटों ने प्रतिभाग किया। कैंप में थल सैनिक कैंप हेतु बालिका कैडेटों की टीम का चयन किया गया। एनसीसी कैडेटों को सेना के अधिकारियों द्वारा फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, युद्ध कौशल, बाधा दौड़, हेल्थ एंड हाइजीन, ड्रोन उड़ाना, योग, जेडीएफएस, आपदा प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान सेना पदक से सम्मानित डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल संजय नायर, राजश्री इंस्टिट्यूट रिठौरा के निदेशक डॉ पंकज शर्मा, डॉ साकेत अग्रवाल, डॉ अंचल अहेरी, सूबेदार मेजर प्रवीण कुमार, कैप्टन एस के सिंह, ले रितेश चौरसिया, ले श्रद्धा गुप्ता, द्वितीय अधिकारी राजीव कुमार, सूबेदार गोविंद सिंह, नायब सूबेदार विनोद कुमार, जीसीआई कोमल अवस्थी, सुधीर कुमार, तंजीम अहमद, मनोज गंगवार, उम्मेद सिंह, बीएचएम नरपत बिश्नोई, हवलदार हर सिंह एवं हवलदार रमन कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement