ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर अंजुमन सैय्यद जादगान व मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तैयारियाँ पूरी

Oplus_16908288

ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर अंजुमन सैय्यद जादगान व मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तैयारियाँ पूरी

अजमेर (वीवी न्यूज/सैयद हामिद अली):

जश्न ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर आयोजित होने वाले जुलूस की तैयारियों को लेकर दरगाह अंजुमन सैय्यद जादगान और मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस की विस्तृत रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। बताया गया कि जश्न ईद-ए-मिलादुन्नबी का मुख्य जुलूस दरगाह क्षेत्र के अंदरकोट से सुबह 9 बजे अकीदत के साथ रवाना होगा।

​यह पारंपरिक जुलूस अपने निर्धारित मार्ग दरगाह, धान मंडी, देहली गेट, गंज और फव्वारा चौक से होते हुए बारहादरी स्थित कुतुब साहब के चिल्ले पर पहुँचेगा। जहाँ बारगाह में सलातो-सलाम के नजराने पेश करने के साथ ही जुलूस का अकीदतमंदी के साथ समापन होगा।

​आयोजकों ने बताया कि जुलूस के दौरान शांति, व्यवस्था और अकीदतमंदों की सहूलियत के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और स्थानीय वॉलंटियर्स के सहयोग से पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगा निशुल्क नेत्र शिविर, 190 मरीजों की हुई जांच

Sun Aug 23 , 2026
रिपोर्ट जगन्नाथ पाण्डेय आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी बाढ़ प्रभावित इलाके में पोखरा ग्राम पंचायत स्थित आदर्श इंटर कॉलेज बरडीहा के सामने रमामल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नरौली, आजमगढ़ के सौजन्य से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 190 मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण […]

You May Like

Breaking News

advertisement