सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 1187.4 मिलीमीटर
आज 39.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

महासमुंद 25 अगस्त 2026/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 1016.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 1187.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं अन्य तहसीलों में जिसमें सरायपाली में 1178.0 मिलीमीटर, बसना में 1011.4 मिलीमीटर, महासमुंद में 936.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 922.3 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 864.5 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 25 अगस्त को 39.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में महासमुंद तहसील में 66.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 44.5 मिलीमीटर, बसना में 37.0 मिलीमीटर, बागबाहरा में 32.5 मिलीमीटर, कोमाखान तहसील में 30.2 मिलीमीटर एवं पिथौरा तहसील में 23.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

