
बहुजन भारत संस्था द्वारा आजमगढ़ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन 6 सितंबर को
आजमगढ़। सामाजिक संस्था ‘बहुजन भारत’ के तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर 2026 (दिन रविवार) को प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से ग्राम व पोस्ट – ठेकमा, ब्लॉक – ठेकमा, जनपद – आजमगढ़ में संपन्न होगा।
इस सम्मेलन का मुख्य विषय “अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गों एवं अल्पसंख्यक वर्गों के समग्र विकास में भारत के संविधान का महत्व” रखा गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव (गृह) तथा ‘बहुजन भारत’ के अध्यक्ष श्रद्धेय कुँवर फतेहबहादुर जी होंगे।
कार्यक्रम का संयोजन आयोजक श्री सार्जन राम (मो. 6393184941) और व्यवस्थापक श्री गोविन्द गौतम (मो. 9839103458) द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों व समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

