सर्पदंश का इलाज अस्पताल में, झाड़-फूंक में नहीं: सीएमओ

 

बरसात में बढ़ता है खतरा, समय पर उपचार से बच सकती है जान
बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने और सर्पदंश होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने कहा कि आज भी कई लोग सांप काटने के बाद अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का सहारा लेते हैं, जिससे उपचार में देरी होती है और कई बार मरीज की जान तक चली जाती है।
सीएमओ ने कहा कि सर्पदंश एक चिकित्सकीय आपात स्थिति है और इसका प्रभावी उपचार केवल अस्पताल में ही संभव है। उन्होंने बताया कि सांप काटने के बाद झाड़-फूंक, चीरा लगाना, जहर चूसने का प्रयास करना अथवा अन्य पारंपरिक उपाय न केवल बेअसर हैं, बल्कि मरीज की स्थिति को और गंभीर बना सकते हैं।
डॉ. वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्पदंश से संबंधित पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कराया जा रहा है। प्रारंभिक समीक्षा से पता चला है कि सर्पदंश की अधिकांश घटनाएं और मौतें जून से सितंबर के बीच होती हैं। बरसात के दौरान खेतों, झाड़ियों, जलभराव वाले स्थानों तथा रात के समय खुले क्षेत्रों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश के उपचार के लिए आवश्यक विषरोधी औषधि (एंटी स्नेक वेनम) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को भी ऐसे मामलों में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए सर्पदंश होने पर बिना समय गंवाए निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचना चाहिए।
सीएमओ ने कहा कि सांप काटने की स्थिति में मरीज को घबराने न दें, उसे शांत रखें तथा प्रभावित अंग को अधिक हिलाने-डुलाने से बचाएं। जितनी जल्दी मरीज अस्पताल पहुंचेगा, उसके स्वस्थ होने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सर्पदंश जैसी गंभीर स्थिति में अंधविश्वास के बजाय वैज्ञानिक सोच अपनाएं और तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें। “सर्पदंश का इलाज अस्पताल में है, झाड़-फूंक में नहीं”, यही संदेश स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

                           

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: सरोज मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किडनी और आंखों के इलाज के लिए विशेष ओपीडी शुरु

Wed Jun 17 , 2026
​विशेष संवाददाता, आजमगढ़​उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (सिधारी) में स्थित सरोज मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर ने क्षेत्रीय मरीजों को बेहतर और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी सुविधाओं में बड़ा विस्तार किया है। अस्पताल परिसर में विशेष चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता और आधुनिक आई केयर सेंटर […]

You May Like

Breaking News

advertisement