शिक्षक एम एल सी चुनाव में सपा प्रभारियों ने झोंकी ताकत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : समाजवादी पार्टी के प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना,प्रभारी ठाकुर प्रमोद सिंह,कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली ने रामनगर ब्लॉक में जाकर बरेली मुरादाबाद मंडल शिक्षक एम एल सी चुनाव को धार दी ..पार्टी प्रत्याशी दानिश अख़्तर को जिताने की रणनीति बनाई रामनगर बूथ प्रभारियों को चुनावी मंत्र देते हुए प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि शिक्षक एम एल सी चुनाव में हमे हर वोटर तक अपनी पहुंच बनाना है आज हर वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त है बस हम लोग अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचा दे तो सपा प्रत्याशी दानिश अख़्तर की जीत तय है,प्रभारी ठाकुर प्रमोद सिंह ने कहा कि जो वोट बनने से रह गए है हमे उन पर पूरा ध्यान देना होगा नए वोट अभी बन रहे है सभी बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को सजग होकर वोट बनवाने में लग जाना चाहिए भाजपा को हराने के लिए जनता तैयार है हमें जमीन पर उतरकर काम करना होगा, कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली ने कहा कि मदरसा शिक्षकों के वोट नहीं बने है सरकारी अंशदान पर रोक लगाने से मदरसों की हालात दयनीय है हमारे जिले में सैकड़ों मदरसा शिक्षक है उनके वोट बनवाने पर ध्यान देना चाहिए, आज के कार्यक्रम में प्रभारी विजेन्दर यादव, डॉ इन्द्रपाल यादव,शांति सिंह ,रामधीर सागर,आकील खान,शब्बीर हाफ़िज़, राजेन्द्र पांडेय,सद्दाम अब्बासी , आदि प्रमुख रहे, इसके पश्चात बरेली शहर के रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कालेज बूथ प्रभारियों की एक बैठक आकाश पुरम कैम्प कार्यालय पर हुई जिसमें ठाकुर प्रमोद सिंह,संजीव कुमार सक्सेना ने बूथ प्रभारियों से नए वोट बनवाने के कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए रिक्खी सिंह बूथ प्रभारी सैय्यद ज़मीर अहमद,नरेश पटेल,जितेन्दर मुंडे,ओमपाल प्रजापति, के पी राठौर, युधिष्ठिर राठौर,मोहम्मद आरिफ आदि शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक एम एल सी चुनाव में सपा प्रभारियों ने झोंकी ताकत

Sun Aug 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : समाजवादी पार्टी के प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना,प्रभारी ठाकुर प्रमोद सिंह,कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली ने रामनगर ब्लॉक में जाकर बरेली मुरादाबाद मंडल शिक्षक एम एल सी चुनाव को धार दी ..पार्टी प्रत्याशी दानिश अख़्तर को जिताने की रणनीति बनाई रामनगर बूथ प्रभारियों को […]

You May Like

advertisement