कामधेनु संस्थान में बतौर मुख्य अतिथिडीजी, हिपा मनोज यादव,आईपीएस (सेवानिवृत) एवं पूर्व डीजीपी ने शिरकत की

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

नूंह/तावडू, 31 अगस्त : तावडू उपमंडल अंतर्गत गाँव बिस्सर अकबरपुर स्थित कामधेनु गोधाम में आज वन महोत्सव – एक पेड़ माँ के नाम,आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित भारत विषय पर व्याख्यान,निःशुल्क चिकित्सा शिविर और मासिक हवन का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर संस्थान में मुख्य अतिथि मनोज यादव, आई पी एस (सेवानिवृत), डायरेक्टर जनरल, हिपा – गुरुग्राम एवं भूतपूर्व डी जी पी हरियाणा, आशीर्वचन आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज (तपोनिधि पंचायती आनंद अखाड़ा), मुख्य वक्ता एडवोकेट अश्वनी कुमार उपाध्याय, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, न्यू दिल्ली, अध्यक्ष विनीत कुमार लोहिया जी, चेयरमैन – महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट ऑफ टेकनोलोगी, दिल्ली एण्ड लोहिया ग्रुप, स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ, श्याम जाजू जी, पूर्व उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय वाइस प्रेसीडेंट भारतीय जनता पार्टी एवं प्रभारी दिल्ली प्रदेश, संजय उवाच जी, गव्यसिद्ध नाड़ी वैद्य, पंचगव्य आयुर्वेद गोउत्पाद तथा हरियाणा राज्य और देश के अनेक महानुभाव उपस्थित रहे।
हवन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । हवन का संचालन आदर्श गर्ग ने किया। हवन प्रथा के अनुसार अगस्त मास में जिन लोगों के जन्मदिवस, शादी की वर्षगांठ एवं पुण्यतिथि थी, उनके नाम से अग्नि देव को आहुति अर्पित की गई तथा समस्त मानव जाति के हित में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई। आज अन्य महानुभावों और गोभक्तों के अलावा आदरणीय डॉ. एस. पी. गुप्ता जी और गोभक्त राहुल मेहता का भी शुभ जन्मदिवस है जिसके लिए अग्नि देव को गायत्री मंत्र से आहुति दी गई। श्री रेशम सिंह, आई पी एस (सेवनिवृत) को उनके देहावसान होने पर श्रद्धांजलि दी गई। नेपाल त्रासदी मे अपनी जान गवाने वाले और आहत लोगों के लिए भी आहुति दी गई और प्रार्थना की गई।
मंच संचालन संस्थान के महासचिव प्रियंक गुप्ता ने किया और उन्होंने शुरुआत मे ही अपनी बात दोहराई कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है। अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना सबकी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेवारी है। अस्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ समाज का निर्माण नहीं कर सकता।
स्वागत कार्यक्रम में मनोज यादव का स्वागत ब्रह्मदत्त, पुरेन्द्र गोयल और डिम्पल गुप्ता ने, स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज का वाई के मोदी, एस के अग्रवाल, शशि गुप्ता और एस पी गुप्ता ने, अश्वनी कुमार उपाध्याय का स्नेहलता गर्ग, विवेक बाल्यान और रुचिर गुप्ता ने, विनीत कुमार लोहिया का नरेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और आर एस राठी ने, संजय उवाच जी का आदर्श गर्ग, अनुपम गुप्ता और पवन कुमार ने और श्याम जाजू का सुनील जिंदल, शशि गुप्ता और रुचिर गुप्ता ने तुलसी का पौधा, कामधेनु स्मृति चिन्ह एवं संस्थान में पंचगव्य निर्मित घी का गिफ्ट पैक भेंट करके किया।
संजय उवाच ने अपने सम्बोधन मे बताया कि हमे अपनी परंपरागत चिकित्सा पद्दती का पालन करना चाहिए। अगर हमे स्वस्थ रहना है तो भगवद गीता के अनुसार युक्तआहार और विहार होना जरूरी है। हमे हमेशा ताजा और सुगंधित भोजन ही करना चाहिए। आज मनुष्य की त्रासदी है कि हमे यह ही नहीं पता कि हमे क्या खाना चाहिए। स्वस्थ खान पान से हम अधिकतर बीमारियों से दूर रह सकते है।
मास्टर रिशान गुप्ता ने अपने दादा डॉक्टर एस पी गुप्ता जी के शुभ जन्मदिवस की बधाई दी और हरिवंश राय बच्चन की एक कविता का मुखपाठ किया।
संस्थान के संस्थापक डॉ. एस. पी. गुप्ता ने सभी अतिथियों का परिचय करवाते हुए गोधाम के कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज का दिनांक 14 जनवरी 2001 मे महामंडलेशवर अनंत श्री विभूषित की गरिमामई उपाधि से पट्टाभिषेक करके सम्मानित किया। अश्वनी कुमार उपाध्याय ने 250 से अधिक जनहित याचिका दाखिल करके राष्ट्र के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने की दशा मे सराहनीय कार्य किया है।
श्याम जाजू ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन मे बताया कि समाज, गोसेवा और प्रकृति के संरक्षण मे संस्थान का प्रयास सराहनीय है।
विनीत कुमार गोयल ने अपने सम्बोधन मे बताया कि प्रकृति, गोसेवा, स्वास्थ्य और राष्ट्र, इन सब क्षेत्रों मे संस्थान उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। जब दिल्ली का एक्यूआई 350 से ऊपर था तब संस्थान का एक्यूआई 50 से नीचे था। यहाँ प्रकृति संरक्षण मे संस्थान अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर विकास की और ध्यान देना ठीक है। प्रकृति और विकास को एक दूसरे के विरोध मे ना रखकर उसमे सामंजस्य रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके कॉलेज मे हर रोज नियमित हवन / यज्ञ होता है। यही संस्कार वैश्विक स्तर पर लाने की जरूरत है।
स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज ने अपने सम्बोधन मे बताया कि सनातन क्या है वह आपका व्यक्तित्व बताता है। जब शरीर मे कोई विकार आता है तो सजीव व्यक्ति भी अपने आप को निर्जीव मानने लगता है। गोमाता सनातन का प्रमाण है और गोमाता की सेवा करना हमारा दायित्व है। अगर प्रत्येक व्यक्ति एक गोमाता की सेवा करे तो कोई भी गोमाता सड़क पर दिखाई नहीं देगी। गोमाता पशु नहीं हमारी माँ है। प्रतिदिन एक रोटी गोमाता की जरूर निकालनी चाहिए। आखिर मे बताया कि वह तन, मन, धन से संस्थान को अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर है।
अनीता कुंडु जो कि एक मशहूर पर्वतारोही है और कई ऊंची चोटियों पर जिसमे एवेरेस्ट भी शामिल है अपनी विजय पताका फहराई है। उन्होंने बताया कि वह हिसार से है और एक किसान की बेटी है। अगर इंसान संकल्प कर ले तो सभी कुछ कर सकता है। उनकी सभी सफलताओं का मुख्य श्रेय उनके गोमाता के दूध के सेवन को जाता है। वह हमेशा गोमाता का ही दूध पीती है।
एडवोकेट अश्वनी कुमार उपाध्याय जी ने मुख्य विषय आत्मनिर्भर सुरक्षित भारत के बारे मे अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि लोकतंत्र के जो 3 स्तम्भ है उनका कार्य एक ही है अधर्म का नाश करना। दुबई, चीन, इस्राइल आदि देशों ने पहले अपने को सुरक्षित किया और फिर विकास किया। भारत मे सब कुछ है फिर भी हमारे यहाँ चर्चा सिर्फ समस्याओं की होती है। उन्होंने प्रश्न उठाया की सामाजिक समरसता टूटी कैसे… जातिवाद आया कहाँ से… हमारे यहाँ वर्ण व्यवस्था थी जातिवाद था ही नहीं। अगर जातिवाद खत्म करना है तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था देनी पड़ेगी। अगर जातिवाद खत्म करना है तो गोत्र व्यवस्था लागू करनी चाहिए। जाति और गोत्र व्यवस्था के बारे मे प्राथमिक स्तर पर पढ़ाया जाना चाहिए। लव जिहाद एवं घुसपैठियों जो देश की ज्वलंत समस्या है उसको दूर करने के लिए समयबद्ध जांच एवं कठोर सजा देने का आग्रह किया तभी जाकर इन समस्याओं से निजात मिल सकती है। उन्होंने आरक्षण के लिए जातिवाद की जगह समाज के वंचित लोगों के लिए प्रावधान करने पर जोर दिया।
अश्वनी जी ने बताया कि डॉक्टर बदलने से बीमारी ठीक नहीं होगी दवाई बदलने से होगी। अधिकतर देशों ने विकास से पहले देश को सुरक्षित किया तभी वहाँ पर दिन दूना रात चौगुना विकास हो रहा है। हमारे यहाँ समस्या पर चर्चा होती है समाधान पर नहीं। आतंकवाद खत्म करने के लिए नियम कानून मे बदलाव जरूरी है।
डीजी हिपा मनोज यादव जी ने अपने सम्बोधन मे उन्हे संस्था मे निमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि यहाँ जिन विषयों की चर्चा की गई राष्ट्र सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दे है। उन्होंने पूछा कि हिमालय क्षेत्र मे जो विकास हो रहा है क्या वो जरूरी है। देश की सुरक्षः के लिए जरूरी है आत्मनिर्भरता। देश मे बहुत कुछ बदल रहा है लेकिन जब तक हम अपने संस्कारों मूल्यों को पुनर्जीवित नहीं करेंगे देश सुरक्षित नहीं होगा। देश मे शूद्र उद्देश्यों की जगह जागरूकता की जरूरत है।
अध्यक्षा शशि गुप्ता ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में बताया सभी महानुभावों का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी को संस्थान मे पुनः पुनः पधारने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यादव जी को देखकर ही विनम्रता झलकती है। हम सुरक्षित कैसे रहे इस पर उन्होंने सुंदर विचार व्यक्त किए। अश्वनी जी तो जनहित याचिका के पर्याय बन चुके है और व्यक्तित्व क्रांतिकारी है। विनीत लोहिया जी शुरू से ही संस्थान से जुड़े हुए है। आज हमारी सनातन संस्कृति के लिए ऐसे लोगों की अत्यंत आवश्यकता है। अनीता कुंडु ने अपने साहसिक कार्यों और गोमाता के दूध की महिमा से अवगत कराकर सभी को प्रेरित किया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने कामधेनु मन्दिर एवं कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान का अवलोकन किया, सभी मंचासीन अतिथियों एवं अन्यों ने एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात गौवंश को सवामणि एवं चारा अर्पित करने के पश्चात महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्रीमती विष्णु भगवान, गुलशन, एस के गुप्ता, चार्टर्ड अकाउन्टन्ट, भुवनेश्वर अग्रवाल, योगेश सिंह, विवेक बाल्यान, पवन जादू, अमित कालरा, प्रवीण मुकेश, शिव नारायण, भोला दत, राकेश, गजराज, विनोद, दिनेश राज बहादुर, गौरव, पीयूष अग्रवाल, कर्णव गोयल, कुंदन, संदीप, हेमराज, डॉक्टर विश्वास, डॉक्टर विनीत गोयल, अमन सिंह, चंदन चौहान, राखी चौहान, रेनू सिंह, नवीन झा, बृंदावन बिस्सर सहित क्षेत्रीय गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रास्ते को लेकर 7 वर्ष की बालिका ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रास्ता बनवाने की है मांग

Mon Aug 31 , 2026
मऊ।जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची 7 वर्षीय बालिका का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।समरा नाज पुत्री इस्त्तेयाक निवासी शाह मुहल्ला हकीकत पुर नगर पालिका वार्ड संख्या 17 रास्ते को लेकर 7 वर्षीय बच्ची जिलाधिकारी से शिकायत कर रास्ता बनवाने की मांग की है फर्स्ट क्लास में पढ़ने वाली छात्रा […]

You May Like

Breaking News

advertisement