सांसद नवीन जिन्दल द्वारा गोताखोर परगट सिंह को दिया जाएगा सम्मान और सहयोग : धर्मवीर सिंह

जिन्दल हाउस कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिन्दल की ओर से परगट सिंह को दिया गया राष्ट्रीय ध्वज।
दो दिन पहले भाखड़ा नहर पर गोताखोर परगट सिंह से मिले थे सांसद नवीन जिन्दल।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 सितंबर : देश के कई राज्यों में डूबते लोगों और डूबे लोगों के शवों को निकालने की सेवा करने वाले गोताखोर परगट सिंह मंगलवार को कुरुक्षेत्र स्थित जिन्दल हाउस पहुंचे। इस अवसर पर उनको सांसद नवीन जिन्दल की ओर से राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व सांसद नवीन जिन्दल ने भाखड़ा नहर पर परगट सिंह से मुलाकात कर उनके सेवा कार्यों की जानकारी ली थी और उनकी जरूरतों को पूरा करने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था।
इसी क्रम में परगट सिंह ने जिन्दल हाउस पहुंचकर अपनी सेवा गतिविधियों को निरंतर जारी रखने के लिए आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद ने उनके सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण को गंभीरता से समझा है।
उन्होंने बताया कि मेरे सेवा भाव को देखते हुए सांसद नवीन जिन्दल ने मेरे सहयोग के लिए आगे आने का मन बनाया है। उनका यह सहयोग मुझे समाजसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ जारी रखने की प्रेरणा देगा।
सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के निर्देशानुसार परगट सिंह की सेवा गतिविधियों और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी संसाधनों की सूची तैयार की गई है। सांसद नवीन जिन्दल परगट सिंह की सहायता के लिए आगे आए हैं, ताकि वे और अधिक मन लगाकर समाजसेवा के कार्यों को जारी रख सकें।
उन्होंने कहा कि परगट सिंह जिस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आते हैं, वह सेवा और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायी उदाहरण है। ऐसे सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करना सांसद नवीन जिन्दल अपना कर्तव्य मानते हैं।
इस अवसर पर भूषण मंगला, बलविंद्र सिंह, डॉ. राज कुमार, सुभाष बारना, हरफूल कसेरला और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत समाज ने डॉ. संजीव कुमारी को दी जन्मदिन की बधाई व आशीर्वाद

Wed Sep 2 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र,1 सितंबर : षडदर्शन साधुसमाज एवं संत महामंडल की संरक्षक व अनेक राज्यों में स्थापित मठ मन्दिर आश्रमों की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, श्रीमहंत बंशीपुरी जी महाराज, परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज, महंत गुरुभगत सिंह, महंत महेश मुनि, महंत ईश्वर दास, […]

You May Like

Breaking News

advertisement