1 अक्टूबर से संचालित होंगी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक एवं डीएलएड नियमित व रि-अपीयर की परीक्षाएं

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 सितंबर : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक एवं डीएलएड नियमित व रि-अपीयर की परीक्षाएं 1 अक्तूबर 2026 से आरंभ होंगी। सभी परीक्षाओं के तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, ओसीटीपी, रि- अपीयर, कंपार्टमेंट (ईआईओपी)अतिरिक्त विषय व आंशिक एवं पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षाएं 1 अक्टूबर 2026 से आरंभ होकर 22 अक्तूबर 2026 तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2023, 2024 व 2025 प्रथम वर्ष नियमित/रि-अपीयर की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक तथा प्रवेश वर्ष 2023 व 2024 द्वितीय वर्ष की नियमित/रि- अपीयर की परीक्षा 3 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक संचालित होंगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक दिवस पर कुलगुरु निवास पर ‘एट होम’ कार्यक्रम आज

Fri Sep 4 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 सितंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर, शनिवार को सायं 6.30 बजे कुलगुरु निवास पर ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की ओर से विश्वविद्यालय के शिक्षकों के सम्मान में […]

You May Like

advertisement