दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा 24 नवंबर से 30 नवंबर तक शीतला माता मंदिर फिरोजपुर छावनी में आयोजित होने वाली श्री राम कथा के उपलक्ष में एक भव्य संध्या शोभा यात्रा का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 31 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 24 नवंबर से 30 नवंबर तक शीतला माता मंदिर, फिरोजपुर छावनी में आयोजित होने वाली श्री राम कथा के उपलक्ष्य में आज श्री बांके बिहारी मंदिर, बाजार नंबर 5, फिरोजपुर छावनी से एक भव्य संध्या शोभायात्रा निकाली गई।

संस्थान के सेवकों और स्थानीय मण्डली ने इस संध्या शोभायात्रा में भक्तिभाव से भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान, पूरा क्षेत्र “श्री राम जय राम जय जय राम”, “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तिमय भजन कीर्तन और शोभायात्रा ने फिरोजपुर छावनी के वातावरण को पवित्रता से भर दिया।

स्वामी चंद्रशेखर जी ने लोगों को आगामी श्री राम कथा की जानकारी दी और सभी को कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि मानव जीवन को धर्म, संस्कार और अध्यात्म से जोड़ने का एक माध्यम है।

साध्वी करमाली भारती जी ने बताया कि इस कथा के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्श जीवन, उनके त्याग, सत्य और कर्तव्य परायणता का संदेश समाज तक पहुँचाया जाएगा। यह कथा हमें सिखाती है कि धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर ही जीवन में शांति और पूर्णता प्राप्त की जा सकती है।

यात्रा के अंत में, सभी संगत सदस्यों ने प्रभु श्री राम जी के चरणों में प्रार्थना की कि आगामी श्री राम कथा सभी के जीवन में प्रेरणा, पवित्रता और आध्यात्मिक उत्थान का स्रोत बने।

आज की संध्या यात्रा में श्री बांके बिहारी मंदिर से प्रभात करवा, कमल गुप्ता, राजन गुप्ता, टेक चंद, सतीश कुमार, बृज मोहन मित्तल, शैली गुप्ता, अनीता मित्तल और रामबाग से कुमारी मधु गोयल, विजय बहल अध्यक्ष बजरंग दल, हरीश गोयल, अशोक गुप्ता अध्यक्ष अग्रवाल सभा, हेमंत मित्तल, पवन कंसल, इंदर मित्तल, अनुज मित्तल, मोहित अग्रवाल, अरुण मेहरा और अरुण मित्तल शामिल हुए।
संस्थान से साध्वी करमाली भारती जी, साधवी अनु भारती जी, साधवी रजनी भारती जी एवं साधवी रितेश्वरी भारती जी ने भ्रमण के दौरान समधुर भजन गाए।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने 24 से 30 नवंबर तक होने वाली श्री राम कथा में शामिल होने के लिए सभी भक्तों को मानद निमंत्रण दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूरे देश में हरियाणा नै नम्बर एक बनावैंगे : नवीन जिंदल

Fri Oct 31 , 2025
हरियाणवी बोली बोलन व सुनन में आवै घना मजा : नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 31 अक्टूबर : पूरे देश में हरियाणा नै नम्बर एक बनावैंगे इसके वास्ते दिन रात काम करेंगे। हरियाणवी बोली बोलन व सुनन में आवै घना मजा आवै सै। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हरियाणवी बोली […]

You May Like

advertisement