विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम फिरोजपुर शहर के भगवान श्री परशुराम मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

(पंजाब) फिरोजपुर 6 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्री परशुराम मंदिर फिरोजपुर शहर में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष प. कर्ण त्रिपाठी ने धर्म, संस्कृति, संगठन एवं सेवा के माध्यम से समाज को जागरूक और संगठित करने का आह्वान किया।

 उन्होंने ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता, सनातन संस्कृति एवं धार्मिक संस्कारों की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धर्म के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

      कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम, श्री हनुमान जी एवं सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लिया गया। मंच का संचालन नरेश गोयल जी जिला मंत्री ने किया । विवेकनद वर्ल्ड स्कूल के संचालक श्रीमती प्रभा भास्कर जी ने ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुवात की। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने विश्व हिन्दू परिषद के सेवा एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की।

         इस अवसर पर श्री विजय बहल विशेष संपर्क प्रमुख पंजाब प्रांत, ब्राह्मण सभा के प्रधान श्री नरेश शर्मा, बबी मछराल चेयरमैन, सचिन नारंग ,राजेश वासुदेवा, अधिवक्ता जगदीश कक्कड़, विनोद हांडा, बृजभूषण धवन, सुरजीत पासी, वरिंदर चावला, परमवीर शर्मा, प्रवेश कुमार, पुजारी पंडित लेख त्रिपाठी और फिरोजपुर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

        प्रोग्राम के समापन पर श्री विजय बहल ने उपस्थित सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी और धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू के विद्यार्थियों ने हैकाथॉन में लहराया परचम

Sun Sep 6 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 भारत शक्ति वर्ग में टीम रही अव्वल, हैकाथॉन में 3500 टीमों में से टॉप 50 में स्थान बनाया। पलवल,6 सितंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं आईटी विभाग के छात्रों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement