
आजमगढ़ में ‘बहुजन भारत’ संस्था द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन व विचार गोष्ठी का आयोजन, संविधान के महत्व पर की गई चर्चा

आजमगढ़:
सामाजिक संस्था ‘बहुजन भारत’ के तत्वावधान में जनपद आजमगढ़ के ठेकमा क्षेत्र में एक भव्य ‘प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी’ का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और विचारकों ने अपने अपने विचार रख्खे।
इस विचार गोष्ठी का मुख्य विषय “अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों एवं अल्पसंख्यक वर्गों के समग्र विकास में भारत के संविधान का महत्व” रखा गया था। गोष्ठी के दौरान भारतीय संविधान के तहत वंचित, शोषित और अल्पसंख्यक समाजों को मिले अधिकारों तथा उनके समग्र सामाजिक व आर्थिक विकास पर प्रमुखता से चर्चा की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रद्धेय कुँवर फतेहबहादुर जी (सेवानिवृत्त IAS, पूर्व प्रमुख सचिव गृह उ.प्र. एवं अध्यक्ष- बहुजन भारत) ने अपने प्रशासनिक अनुभव और सामाजिक दृष्टिकोण के साथ सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा संविधान के मूल्यों पर विचार व्यक्त किया।
संस्था के आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के संयोजक श्री निरंजन जी गोपीगंज सीताराम – ठेकमा छोटेलाल – बैंक एकाउन्टेंट, लखराज – पूर्व एकाउन्टेंट स्वरूप राम – स० अ० ,राम बचन यादव – ठेकमा , घमसू अहिर ,राजनाथ – स० अ०, रामहित कोटेदार ,डा० कमातुद्दीन – ठेकमा ,कमलेश – स० अ० , जितेन्द्र कुमार – स० अ० ,सतीश मास्टर ,ओमप्रकाश यादव , दीपक ,जयगोविन्द यादव – ठेकमा ,चन्दन मोर्य – ठेकमा ,रामभरत सरोज – ठेकमा ,अनिल कुमार – पूर्व प्रधान ,प्रमोद कुमार ,डा० मुंशी लाल – ठेकमा ,त्रिभुवन अमीन , राजेन्द्र सरोज ,अजीत कुमार – तम्मापुर ,डा० धर्मेन्द्र खरिहानी , रामा राजभर – पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राजबली – पूर्व सह ऑडिटर , बाक्सू मास्टर, कामधा भारती – प्रवक्ता, डा० सिधारी सरोज, तुलसी राम – पूर्व चुनाव आयुक्त ,शशि गुप्त, डा० धर्मेन्द्र सिंह – खरिहानी


