चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने गांव पलवल में फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 सितंबर : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र द्वारा जिले के गांव किरमच में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर ग्राम स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर बीआर काम्बोज के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉक्टर नरेश कौशिक के दिशानिर्देशानुसार तथा कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ समन्वयक डॉक्टर बलजीत सिंह सहारण की देखरेख में किया गया।
इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र के वैज्ञानिक डॉक्टर अश्वनी कुमार (पौध रोग) तथा डॉक्टर सरिता रानी (सस्य विज्ञान) ने शिरकत की। वैज्ञानिक डॉक्टर सरिता रानी ने फसल अवशेष प्रबंधन करने से होने वाले फायदों की जानकारी देते हुए किसानों को अपने खेत की पराली ना जलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि धान की पराली जलाने से मिट्टी, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण को नुकसान होता है। पराली जलाने से होने वाले धुएं से आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी तथा अस्थमा के मरीजों को काफी दिक्कत होती है जबकि इन्हीं फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है। डा. अश्विनी कुमार ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर जानकारी देते हुए इस दिशा में एकजुट होकर काम करने का निवेदन किया। उन्होंने किसानों को फसलों में रोग प्रबंधन के बारे में भी बताया।
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिले में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी देने के लिए समय समय पर ग्राम स्तरीय, खंड स्तरीय, जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रमों, खेत दिवस तथा किसान मेला आदि का आयोजन किया जाता है जिससे किसानों को यथा समय जानकारी मिलती रहती है। गांव के किसानों ने वैज्ञानिकों से कृषि संबंधित कई विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सरपंच रणवीर सिंह की अगुवाई में कृषि विभाग से मोहित कुमार (कृषि पर्यवेक्षक) ने भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रगतिशील किसान सुभाष कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का गांव में पधारने और जानकारियां साझा करने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में गांव के किसानों वीरेन्द्र बूरा, राजपाल, सुभाष सिंह , दिनेश सिंह, जोगध्यान सिंह, मामचंद सहित 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला कीर्ति भवन में दो दिवसीय मंच संचालन कार्यशाला का आयोजन

Mon Sep 7 , 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर। थानेसर, संजीव कुमारी 7 सितंबर : हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रदेश के युवाओं और कला प्रेमियों को मंच संचालन की बारीकियों से अवगत करवाने के लिए 19 और 20 सितंबर 2026 को कुरुक्षेत्र स्थित कला कीर्ति भवन में दो दिवसीय मंच संचालन कार्यशाला का […]

You May Like

Breaking News

advertisement