आजमगढ़: ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस की कार्रवाई, गोपालपुर से तीन युवक गिरफ्तार

आजमगढ़: ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस की कार्रवाई, गोपालपुर से तीन युवक गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद के थाना मेहनाजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर बढ़ रही गैंग संस्कृति, भ्रामक एवं आक्रामक पोस्ट के खिलाफ ऑपरेशन वज्रपात के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के दौरान ग्राम गोपालपुर से तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जबकि झुंड बनाकर वीडियो बनाने वाले आठ युवकों को थाने लाकर समझाइश दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मेहनाजपुर अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आक्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गोपालपुर में सोशल मीडिया पर आक्रामक एवं भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में सचिन चौहान पुत्र रामनवल चौहान (22 वर्ष), अनुज चौहान पुत्र चन्द्रबली चौहान (21 वर्ष) तथा आनन्द चौहान पुत्र रामचरन चौहान (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तीनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

वहीं ग्राम बहलोलपुर में सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आक्रामक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने संबंधित लोगों को समझाया-बुझाया तथा उनसे माफीनामा कराया।

इसी क्रम में थाना क्षेत्र में 08 युवकों द्वारा झुंड बनाकर वीडियो बनाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी युवकों को थाने पर बुलाकर समझाइश दी और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने, भ्रामक एवं आक्रामक पोस्ट करने तथा युवाओं द्वारा समूह बनाकर आपत्तिजनक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

— V V NEWS

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement