विवाह के दो महीने बाद साढ़े 18 लाख के गहने ले जाने व जेल भिजवाने की धमकी देकर 50 लाख मांगने का आरोप, एफआईआर

विवाह के दो महीने बाद साढ़े 18 लाख के गहने ले जाने व जेल भिजवाने की धमकी देकर 50 लाख मांगने का आरोप, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शादी के महज दो महीने बाद एक युवक की जिंदगी में ऐसा भूचाल आया कि घर तो टूटा ही, साथ में गहने भी उड़ गए और जान का खतरा भी मंडराने लगा। मामला सुभाषनगर क्षेत्र का है, जहां रहने वाले युवक ने पत्नी पर धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी और अवैध रूप से पैसे ऐंठने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुभाषनगर पुलिस ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सुभाषनगर के बदायूं रोड निवासी अभय परमार का विवाह 11 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की रहने वाली रिया सिंह ठाकुर से बरेली के मैफेयर लॉन में हुआ था। दोनों की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए हुई थी। अभय का दावा है कि शादी के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि रिया की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर वह गुस्से में आपा खो बैठती और मारपीट पर उतर आती।
सब्र का बांध तब टूटा जब शादी के महज पांच महीने बाद 12 अगस्त 2024 की सुबह पत्नी घर से गायब मिली। अभय के मुताबिक रिया अलमारी में रखे करीब 18 लाख 50 हजार रुपये के जेवरात लेकर चुपचाप निकल गई। जब इस बारे में ससुराल पक्ष को बताया गया तो जवाब मिला रिया हमारे पास है। अभय पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे। वहां से उन्हें रिया के मामा के घर बुलाया गया। आरोप है कि वहां रिया के ममेरे भाई ऋषभ चौहान ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर खाली कागज पर जबरन साइन करवा लिए और धमकाया कि अब वो रिया के साथ अलग रहें और अपने परिवार से कोई नाता न रखें।
अभय का कहना है कि परिवार और शादी बचाने के लिए उन्होंने हर शर्त मान ली। इसके बावजूद रिया का बर्ताव नहीं बदला। वह आए दिन मारपीट करती और 50 लाख रुपये की मांग करती। इनकार करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती। अभय का आरोप है कि रिया के अपने ममेरे भाई ऋषभ चौहान से नाजायज संबंध हैं और वह उसी के साथ रहना चाहती है। अभय ने बताया कि उन्हें फ्लैट में बुरी तरह पीटा गया। सिर पर डंडा मारा गया जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद 5 मई को भी उनके साथ मारपीट हुई और रिया उन्हें धमकी देती रही कि अगर 50 लाख नहीं दिए तो पूरे परिवार को जेल भिजवा देगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करवा चौथ की तर्ज पर मनाई जाएगी वटसावित्री अमावस्या और शनि जयंती एक साथ

Sun May 25 , 2025
करवा चौथ की तर्ज पर मनाई जाएगी वटसावित्री अमावस्या और शनि जयंती एक साथ। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कई वर्षों बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, कई ग्रहों के बन रहे के विशेष योग।शास्त्रों के अनुसार शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसकी सजा तय करते है।व्रत 26 मई सोमवार को, […]

You May Like

Breaking News

advertisement