सर्पदंश से 6 वर्षीय बालिका की मौत, परिजनों में छाया मातम

✍🏻 विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गौराखुर्द गांव में सांप काटने से 6 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। यह घटना बीती रात हुई, जब बच्ची अपने घर में सो रही थी।
जानकारी के अनुसार, श्वेता यादव (6) पुत्री विनोद यादव अपने ननिहाल गौराखुर्द में ही रहती थी और वहीं पढ़ाई करती थी। बीती रात खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो गए। श्वेता भी बगल के तख्ते पर सो रही थी।
रात करीब तीन बजे बच्ची के सीने में दर्द हुआ, जिससे घर के सदस्य जाग गए। कुछ देर बाद परिवार वालों ने देखा कि चूल्हे के पास एक करैत सांप बैठा है।
आनन-फानन में परिजन बच्ची को बादलपुर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सांप ने बच्ची को तीन बार काटा था।
गौराखुर्द गांव निवासी स्वर्गीय बलिराम यादव की तीन बेटियां थीं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। उनकी दूसरी बेटी अनीता का विवाह बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव में विनोद यादव से हुआ था। अनीता यादव अपने बच्चों के साथ अपने मायके गौराखुर्द में ही रहती हैं।
बच्ची की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। सूचना मिलने पर तेजीबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जरूरी लिखा-पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल लाइंस थाने में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार

Tue Sep 8 , 2026
सिविल लाइंस थाने में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित 8 सितंबर 2026। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं।जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइंस में पुलिस अभिरक्षा से एक वांछित अभियुक्त के फरार होने का मामला सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा […]

You May Like

advertisement