जग ज्योति दरबार के सालाना मेले के अवसर पर सांसद नवीन जिंदल ने श्रद्धालुओं के लिए भेजी शुभकामनाएं

जग ज्योति दरबार के सालाना मेले के अवसर पर सांसद नवीन जिंदल ने श्रद्धालुओं के लिए भेजी शुभकामनाएं।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार के सालाना मेले में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 12 अप्रैल : पिछले करीब चार दशक से समाज सेवा एवं जनकल्याण कार्यों में जुटे जग ज्योति दरबार में हर वर्ष की भांति भव्य चैत्र पूर्णिमा का सालाना मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनेकों संत महापुरुषों के साथ अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मेले के तीसरे दिन भी संत महापुरुषों एवं महंत राजेंद्र पुरी ने विधिवत पूजा अर्चना की तथा चादर की रस्म अदा की। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से कहा कि हमें पूरे विश्व में सनातन धर्म की आवाज बुलंद करनी है। अगर हम सनातन, भारतीय संस्कृति व संस्कारों के मार्ग पर चलेंगे तो हमारा देश निरंतर उन्नति करेगा। सनातन से ही भारतवर्ष मजबूत होगा। इस मौके पर विशेष तौर पर कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि के रूप अजायब सिंह पहुंचे। उन्होंने महंत राजेंद्र पुरी को सांसद नवीन जिंदल द्वारा भेजा शुभकामना संदेश सौंपा। नवीन जिंदल ने अपने संदेश में कहा है कि जग ज्योति दरबार का आयोजन श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण की प्रेरणा देने वाला है। महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में समाज को जोड़ने, सदभाव बढ़ाने और मानव सेवा की परम्परा निश्चित रूप से सराहनीय है। मेले के तीसरे दिन भी लगातार भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने नाच गाकर परमात्मा का गुणगान किया। सेवक अजय राठी ने बताया कि सालाना मेले के समापन अवसर पर भी दीपमाला एवं आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर कुंदन लाल, नसीब सिंह, अंग्रेज संधू, गुरबख्श गोलपुरा, विपिन सरसावा उत्तर प्रदेश, मक्खन सिंह श्रीनगर, गुलशन रोहटी, अक्षय बीजड़ पुर, कन्हैया कुरुक्षेत्र, राम लाल नलवी, गौरव टंगोरी, रंजीत राठी, विजय राठी, भगत अजय राठी, विजय राठी इत्यादि भी मौजूद रहे।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी एवं महंत राजेंद्र पुरी को सांसद नवीन जिंदल का संदेश सौंपते हुए प्रतिनिधि।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लिटल कैम्पस इंटरनैशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

Sat Apr 12 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 12 अप्रैल : लिटल कैम्पस इंटरनैशनल स्कूल नरकातारी रोड में बैसाखी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संचालन सोनिया मैडम ने किए। उन्होंने बच्चों […]

You May Like

advertisement