सांसद नवीन जिन्दल की पहल नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना बनी आशा की किरण

नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना से 1265 विद्यार्थियों को मिली मदद, इसके अलावा 181 छात्रों की दूसरे साल भी जारी रहेगी छात्रवृत्ति।
सांसद नवीन जिन्दल द्वारा दो वर्षों में निजी कोष से 3.40 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति राशि शैक्षणिक संस्थानों को भेजी गई।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 सितंबर : कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आर्थिक परेशानी के कारण किसी मेधावी विद्यार्थी की पढ़ाई न रुके, इसी उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर संचालित नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना लगातार विद्यार्थियों के लिए सहारा बन रही है। मंगलवार को नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत 67 स्कूली विद्यार्थियों और 40 कॉलेज विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी की गई। इससे पहले 317 स्कूली विद्यार्थियों और 908 कॉलेज विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। इस तरह योजना के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग मिला है।
इस योजना के तहत अब तक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 1264 विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा 181 विद्यार्थियों का दूसरे वर्ष भी छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे।
सांसद नवीन जिन्दल द्वारा पिछले दो वर्षों में नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए अपने निजी कोष से 3,40,49,700 रुपये की छात्रवृत्ति राशि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के खातों में भेजी जा चुकी है। इस राशि से स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद मिल रही है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवाओं के बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और छात्रवृत्ति के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने का अवसर दिया जा रहा है। सांसद नवीन जिन्दल ने उठाया कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत स्कूल फीस का जिम्मा
धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का विस्तार करते हुए ऐसे स्कूली विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया है, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है। ऐसे 23 अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत स्कूल फीस सांसद नवीन जिन्दल द्वारा निजी कोष से दी जा चुकी है।
इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और सिंगल मदर के बच्चों की स्कूल फीस का 50 प्रतिशत सांसद नवीन जिन्दल की ओर से दिया जा रहा है। इस श्रेणी में 294 स्कूली छात्रों की 50 प्रतिशत फीस उनके स्कूलों को दी जा चुकी है। नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर अवसर देना है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ पहुंचाने के लिए पोर्टल अभी खुला है ताकि लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों को मिला कानून का ज्ञान, अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Tue Sep 8 , 2026
कोण्डागांव, 08 सितंबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा-निर्देश तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल […]

You May Like

advertisement