नदी में डूबने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत

खेत में आवारा पशुओं को भगाने के दौरान नदी किनारे फिसला पैर, मौके पर ही गई जान

मेहनाजपुर, आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के उधरा ग्राम सभा में रविवार को नदी में डूबने से करीब 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, उधरा निवासी श्री नाथ यादव (लगभग 80 वर्ष) दोपहर करीब 12:30 बजे नदी किनारे स्थित अपने खेत की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि खेत में आवारा पशुओं को देखकर वह उन्हें भगाने लगे। इसी दौरान नदी के किनारे पहुंचे तो अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरे।
श्री नाथ यादव के नदी में गिरने की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे | लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

Mon Sep 28 , 2026
कोरिया 28 सितम्बर 2026/ युवा जीवन में सपनों को पंख लगते हैं और ज्यादा खुशी होती है जब उन्हे आकार मिल जाता है। कुछ ऐसा ही सुखद जीवन कोरिया जिले के ग्राम पंचायत टेंगनी में रहने वाले बबीता और घास प्रसाद के जीवन में भी हुआ है। अपने छोटे से […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored